After Header-1

भाजपा शासित निगम के स्कूल पूरी तरह से जर्जर:सिसोदिया

नयी दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा शासित निगम के स्कूल पूरी तरह से जर्जर और खस्ताहाल कमरों में चलाए जा रहे हैं इसलिए देश के भविष्य के साथ इस तरह खिलवाड़ करने के लिए भाजपा को माफी मांगनी चाहिए।

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज निगम द्वारा संचालित स्कूलों का दौरा किया जिसमें पता चला कि भाजपा शासित निगम के स्कूल पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। टीन शेड वाले खस्ताहाल कमरों में एक साथ तीन-तीन कक्षाएं चल रही हैं।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 17 साल निगम की सत्ता में रहते हुए गरीब बच्चो को ऐसे स्कूल व शिक्षा व्यवस्था दी है। दिल्ली व देश के भविष्य के साथ इस तरह खिलवाड़ करने के लिए भाजपा को माफी मांगनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश स्थित स्कूल का दौरा किया और कहा कि निगम के स्कूल के अंदर कक्षाओं में पक्की छत नहीं है। एक कक्षा के अंदर दो से लेकर तीन कक्षाओं को एक साथ पढ़ाया जाता है।

एमसीडी के स्कूलों में शिक्षकों की इतनी कमी है कि नर्सरी से लेकर पांचवी तक कुल सात कक्षाएं चलती हैं। इनको पढ़ाने के लिए केवल दो अध्यापक हैं और एक प्रिंसिपल है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तीन दिन पहले चुनौती दी कि उन्हें दिल्ली सरकार के स्कूल घुमाया जाएं। जब उनको मैं दिल्ली सरकार के स्कूलों में ले गया तो दो स्कूल देखने के बाद में भाग गए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.