स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक करोड़ चालीस लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव कुमार बाजपेयी ने रविवार को बताया कि थाना जैतीपुर पुलिस ने बनखण्डी पुलिया से फरीदपुर जाने वाले मार्ग से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर जनपद शाहजहांपुर के कस्बा अल्हागंज निवासी अक्षय कुमार वर्मा और शरद मिश्रा हैं। उनके पास से एक करोड़ चालीस लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए तस्कर पंजाब से सस्ते दामों में स्मैक खरीद कर यहां लाते हैं और फिर चोरी-छिपे बरेली , बदायूं, शाहजहांपुर व आस-पास के जिलों में बेचते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.