नदी किनारे मिले सड़े-गले शव की शिनाख्त नहीं

नैनीताल। जनपद के चौकी खैरना क्षेत्र में कोसी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष कद 5 फीट 4 इंच है। मृतक ने ऊपरी शरीर में 3 स्वेटर व गरम जैकेट तथा निचले अंग में एक साथ तीन पेंट पहनी हैं।

शव बेहद सड़ा-गला है। संभवतया वह पिछले दिनों अल्मोड़ा की ओर से कोसी नदी के बांध से पानी छोड़े जाने के दौरान आया हो और अब नदी का पानी साफ होने पर नदी किनारे नजर आया हो। इस आधार पर करीब 15 दिन पुराना हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय में मोर्चरी में रखवाया गया है, और उसकी शिनाख्त के प्रयास किये गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.