छात्र की आईडी से अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत

हल्द्वानी । एक छात्र की फर्जी इंस्टा आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आया है। छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में अजय भट्ट निवासी हरिपुर नायक, गोरापडाव ने कहा है कि किसी शख्स ने स्कूल में अध्ययनरत उसके पुत्र की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली है।

इस आईडी में उसके पुत्र का फोटो भी लगाया गया है। इसके माध्यम से आरोपित लोगों को अश्लील मैसेज भेज रहा है और डरा-धमका रहा है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.