After Header-1

नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिरी, कोई जीवित नहीं

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिले के सीमावर्ती खलघाट स्थित नर्मदा नदी के पुल पर यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई।बस में करीब 13-14 लोग सवार थे और उनमें से कोई जीवित नहीं बचा। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बस हादसे के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि बस में करीब 13-14 लोग सवार थे और उनमें से कोई जीवित नहीं बचा।

इसके पहले डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया था कि बस हादसे में करीब 12 लोगों के निधन की खबर है और 15 लोगों को बचाया गया है। इस स्थिति को स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि हादसे के फौरन बाद लोग नदी से भाग रहे थे, त्रुटिवश उन्हें बचा हुआ मान लिया गया था।

ताजा जानकारी के अनुसार बस में 13 से 14 लोग सवार थे। उनमें से कोई जीवित नहीं बचा। उन्होंने बताया कि मृतकों में अब तक राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ लोगों की पहचान हुई है। शेष की पहचान की प्रक्रिया जारी है। गृह मंत्री ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल को बचाने के फेर में बस नीचे जा गिरी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.