जम्मू-कश्मीर : जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोली

जम्मू ।जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक क्रोधित जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाई और बाद में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।गोलीबारी की घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सेना के एक शिविर में  सुबह गोलीबारी की घटना में सेना के चार जवान घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि  उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना के कारण अज्ञात है। उन्होंने कहा कि दो जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.