स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, पुलिस ने की छापेमारी , कई लड़कियां और लड़के पकड़े गए

लखनऊ। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के गोरख धंधे की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से कई लड़कियां और लड़के पकड़े गए हैं।विकासनगर थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि इलाके के एक प्राईमरी स्कूल के सामने बने कॉम्लेक्स में स्पा सेंटर संचालित है। यहां के लोगों ने कई बार शिकायत की है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार हो रहा है।

ऐसी तमाम शिकायतें लोगों से मिलने के बाद पुलिस ने एक योजना बनायी और इसके तहत देरशाम को स्पा सेंटर में छापा मारा। पांच लड़कियां और दो युवक को हिरासत में लिया गया है। यहां से आपत्तिजनक चीजें भी मिली है। मामले को लेकर लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.