After Header-1

सपा : पार्टी की संगठनात्मक ढांचा दुरुस्त करने की कवायद, राज्य और राष्ट्रीय दोनों कमेटियां भंग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सभी आनुषंगिक संगठनों की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इसमें सिर्फ पार्टी की उप्र इकाई के अध्यक्ष पद को शामिल नहीं किया गया है। सपा के आधिकारिक ट्वीटर हेंडिल पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के हवाले से यह जानकारी दी गयी।

मौजूदा सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पद बरकरार रखा गया है। अखिलेश ने गत मार्च में हुए उप्र विधान सभा चुनाव में सपा की हार के बाद पार्टी का संगठनात्मक ढांचा दुरुस्त करने की कवायद के तहत पार्टी की राज्य और राष्ट्रीय दोनों कमेटियां भंग कर दी गयी हैं।

पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा गया है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से सपा उ.प्र. के अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय,राज्य, जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.