महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट जारी, शिंदे खेमे में शामिल हुए मंत्री उदय सामंत

मुंबई । महाराष्ट्र में  राजनीतिक संकट जारी है। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत गुवाहाटी में मौजूद शिंदे कैंप में शामिल हो गए। श्री सामंत शिंदे खेमे में शामिल होने वाले आठवें मंत्री हैं। शिंदे गुट के सूत्रों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है।

आपको बता दें कि शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायकों ने गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में डेरा जमाया हुआ है और उद्धव ठाकरे ‘शिवसेना’ को बचाने की कवायद में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे के साथ 39 बागी विधायक और कई निर्दलीय विधायक मौजूद हैं। ऐसे में एकनाथ शिंदे होटल में बागी विधायकों के साथ एक अहम बैठक करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस बैठक में भविष्य की रणनीति तैयार हो सकती है। क्योंकि एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल के नेता के पद से हटाने के डिप्टी स्पीकर के फैसले पर कानूनी राय ले सकते हैं और फिर बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.