निरहुआ ने जीत का किया ऐलान, आजमगढ़ की जनता का जताया आभार

आजमगढ़।  आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ‘निरहुआ’  दिनेश लाल यादव ने ट्वीट कर जीतने की बात कही है। निरहुआ ने जीत का ऐलान करते हुए ट्वीट किया। आजमगढ़ की जनता का आभार जताया और कहा कि आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया। आप सभी ने जिस तरीके भाजपा को प्रति प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया है, यह उसकी जीत है।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने एक ट्वीट में लिखा, ”जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।

Leave a Reply