After Header-1

केदारनाथ धाम में हुक्का पीने पर दो युवकों का काटा चालान

पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ चला रही अभियान

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दो युवकों को हुक्का पीने पर पुलिस ने 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर दिया। धार्मिक स्थलों में इस तरह की कार्रवाई पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस अभियान भी चला रही है।
उत्तराखंड पुलिस धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है साथ ही इसके लिए प्रतिबद्ध है। देवभूमि के धार्मिक स्थलों में आने वाले लोगों का पुलिस स्वागत कर रही है, मगर यहां पहुंचने के बाद धार्मिक स्थलों की शांति और मर्यादा भंग करने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

केदारनाथ धाम में पुलिस को बीकानेर राजस्थान निवासी किशोर पुत्र दुर्गाराम, अनिल पुत्र रामेश्वर खुले में हुक्का पीते पाए गए। उम्मीद जताई जा रही थी कि ये युवक इसके बाद हुड़दंग भी कर सकते थे, लेकिन जब तक ऐसा करते केदारनाथ धाम में तैनात मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु अर्जन सिंह रावत और मुख्य आरक्षी दीपक जोशी ने इन्हें पकड़ लिया।

दोनों युवकों का 81 पुलिस अधिनियम में चालान किया गया, जबकि सख्त हिदायत भी दी गई कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह का .त्य किसी भी दशा में क्षम्य नहीं है।

इधर, जनपद पुलिस ने धार्मिक एवं तीर्थ स्थल पर आने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर आकर यहां की मर्यादा एवं शांति को भंग न करें। यहां की पवित्रता एवं साफ-सफाई बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.