After Header-1

कैंचीधाम पहुंचे राज्यपाल, बाबा नीब करौरी महाराज के किए दर्शन

नैनीताल ।  कैंचीधाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने किए दर्शन। इस दौरान उन्होने प्रदेश की समृद्वि एवं खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि कैंचीधाम आकर एक अलग ही आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। बाबा नीब करौरी महाराज द्वारा स्थापित यह मंदिर आलौकिक शक्ति का केन्द्र है।

यहां देश एवं विदेश से अनेक भक्त दर्शन करने आते हैं जो उत्तराखण्ड का सौभाग्य है। राज्यपाल ने इस दौरान श्रद्धालुओं से भी बातचीत की। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदानंद ने नीब करौरी मंदिर के इतिहास आदि की जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, ट्रस्ट की सचिव जया प्रसाद, प्रबंधक विनोद जोशी, प्रदीप साह, अपर जिलाधिकारी नैनीताल शिव चरण द्विवदी, उप जिलाधिकारी राहुल शाह आदि उपस्थित रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.