After Header-1

सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में शार्प शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार

पुणे । सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में शार्प शूटर संतोष जाधव को महाराष्ट्र की पुणे ग्रमीण पुलिस ने सोमवार को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि जाधव को गिरफ्तार करने के अलावा पुणे ग्रामीण पुलिस ने मामले में उसके सहयोगी सिद्धेश कांबले उर्फ महाकाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जाधव और महाकाल की तलाश के लिए पंजाब पुलिस ने बड़ी खोजबीन शुरू की थी। पुणे ग्रामीण पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इन आरोपियों की तस्वीर सभी मुख्य स्थलों पर चिपकाई गयी थी ताकि ये देश से बाहर नहीं जा सकें।

पुलिस ने कुछ और लोगों को हिरासत मे लिया है ताकि उनसे जाधव के साथ संपर्क के संबंध में पूछताछ की जा सके। जाधव, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक प्रमुख सदस्य है, उसके खिलाफ 2021 में पुणे मंचर पुलिस स्टेशन द्वारा पहले से ही हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

वह लगभग एक साल से अधिक समय से फरार था। गौरतलब है कि मूसेवाला की पंजाब में 29 मई को कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.