After Header-1

खाई में गिरा वाहन,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

देहरादून। पिथौरागढ़ में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत। सूत्रों के अनुसार यहां गांव में पूजा अर्चना के लिए आए परिवार का वाहन खाई में जा गिरा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिथौरागढ़ के चंदन सिंह बसेड़ा अपने भाई और पूरे परिवार के साथ 3 साल बाद गांव में पूजा अर्चना के लिए आए हुए थे। गाँव में उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। जिसके बाद वह परिवार को छोड़ने बागेश्वर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान पमतोड़ी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया एक व्यक्ति की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.