After Header-1

25 मई मौसम सामान्य होने के बाद प्रात: से सुचारू हुई चारधाम यात्रा

  •  श्री केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों ने प्रस्थान किया।
  • • केदारनाथ के लिए आज प्रात: से हेलीकॉप्टर सेवा पुनः शुरू

देहरादून। दर्शनार्थियों /तीर्थयात्रियों की संख्या।
1-श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 24 मई शाम तक 318396

2- श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 24 मई शायं तक 320833

3-श्री गंगोत्री धाम
कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 24 मई तक 190482

4-श्री यमुनोत्री धाम
कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 24 मई तक 139899

24 मई तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग- 639229

24 मई तक श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 330381
24 मई रात्रि तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 969610(नौ लाख उनसत्तर हजार हजार छ: सौ दस)

श्री हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या कपाट खुलने की तिथि 22 मई से 24 मई देर शाम तक – 8350

आज प्रात: से चारधाम यात्रा सामान्य रूप से चल रही है। कल मौसम की स्थिति को देखते केदारनाथ एवं यमुनोत्री में कुछ पड़ावों पर तीर्थयात्रियों को रूकने की सलाह दी गयी थी।
आज प्रात: से तीर्थयात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ हेतु प्रस्थान हो रहे हैं‌। चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/ जिला पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन / गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब ट्रस्ट के सहयोग से जारी किये जा रहे है।

इस बात की जानकारी
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने दी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.