After Header-1

ड्यूटी में तैनात नर्सिंग अधिकारियों के सामने मुसीबत,  चारधाम ड्यूटी में रोस्टर पर तैनात हैं नर्सिंग अधिकारी

देहरादून । चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को तो अव्यवस्थाओं का सामना करना ही पड़ रहा है, अब सरकारी कर्मचारी भी परेशान होने लगे हैं। चारधाम यात्रा में ड्यूटी कर रही नर्सिंग अधिकारियों को रहने के लिए ना कमरे मिल रहे हैैं और ना ही खाने की व्यवस्था हो पा रही है।

नर्सिंग अधिकारियों ने इसकी शिकायत उत्तराखंड नर्सेज सर्विस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ही विभागीय अधिकारियों से की है।
जिसके बाद एसोसिएशन की अध्यक्ष मीनाक्षी जखमोला और महामंत्री कांति राणा ने स्वास्थ्य महानिदेशक को इस संबंध में शिकायत की है।

उन्हें बताया कि चारधाम यात्रा में नर्सिंग अधिकारियों की 15-15 दिन की रोस्टर में ड्यूटी लगी हुई है। उनके लिए वहां पर रहने और खाने की बुनियादी जरूरत का भी इंतजाम नहीं है। उन्हें महंगे होटलों में कमरे लेकर रहना पड़ रहा है।

यात्रियों की अधिकता के कारण कई बार होटलों में भी कमरे नहीं मिल रहे हैं जिससे उन्हें अस्पताल में ही सोना पड़ रहा है। उन्होंने पर्याप्त इंतजाम नर्सिंग अधिकारियों के लिए किए जाने की मांग की है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.