राजभर ने लगाया आरोप, कहा- मेरी हत्या करवाना चाहती है भाजपा

गाजीपुर।ओमप्रकाश राजभर ने  मुख्यमंत्री योगी पर जातिवादी मानसिकता का आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा उनकी हत्या करवाना चाहती है।

राजभर ने कहा , भाजपा लगातार हमें जान से मारने की साजशि रच रही है। यह चौथी घटना है हमें जान से मारने की। मुख्यमंत्री की जाति का होने की वजह से पुलिस दोषियों की मदद कर रही है।

उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की अनुमति होने के बावजूद टेंट और माइक उखाड़ने पर एतराज जताया और कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। उन्होने पिछले दिनो उनके साथ घटी घटना का जिक्र करते हुए कहा ‘‘ यह हमला दलितों, वंचितों और पिछड़ों के हक हकूक के लिए उठ रही हमारी आवाज पर हमला है।

मैं गरीबों, दलितों, पिछड़ों की आवाज उठाता रहूंगा चाहे इसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े।उनके अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जेल का दरवाजा खुला रक्खें , मैं किसी भी ताकत के सामने झुकने वाला नहीं हूं।

सपा-सुभासपा के संयुक्त तत्वावधान में आज यहां जहूराबाद के विधायक ओमप्रकाश राजभर के साथ हुई कथित बदसलूकी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के विरोध में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.