After Header-1

दुष्कर्म मामले में थानाध्यक्ष सहित सभी आरोपियों को जेल 

300×250 ADS-1

ललितपुर। पाली थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज सहित अन्य आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

300×600 ADS-2

इस मामले में थाना पाली में एक महिला की तहरीर पर मंगलवार को मामला पंजीकृत कर छह लोगों को आरोपी बनाया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, भानु भास्कर व पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, जोगेन्द्र कुमार ने पुलिस टीमें गठित कर सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया था।

पुलिस ने बताया कि इस क्रम में तत्कालीन थाना प्रभारी थाना पाली तिलकधारी सरोज के अलावा पाली निवासी पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें चन्दन अहिरवार पुत्र पूरन अहिरवार, राजभान पुत्र दमाली अहिरवार, हरीशंकर पुत्र दयालू अहिरवार, महेन्द्र चौरसिया पुत्र जगन्नाथ चौरसिया, गुलाबबाई अहिरवार पत्नी दयालू अहिरवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आज स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने सरोज सहित सभी आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.