After Header-1

प्रदेश के 3 आईपीएस एवं 1 पीपीएस बदले गए

देहरादून । प्रदेश में 3 आईपीएस तथा 1 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के आदेश पर ये सभी तबादले हुए हैं। आईपीएस  प्रदीप कुमार को उत्तरकाशी  के  पुलिस अधीक्षक के पद से बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा में नयी तैनाती दी गयी है।
आईपीएस अर्पण यदुवंशी को पुलिस अधीक्षक जीआरपी हरिद्वार से उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक के पद तैनात किया गया है। आईपीएस हिमांशु कुमार वर्मा को  पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध, ऊधम सिंह नगर से हरिद्वार जनपद  में बतौर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध की नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
पीपीएस मनोज कुमार कत्याल को हरिद्वारअपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध से हटाकरअपर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर ,ऊधम सिंह नगर में नयी तैनाती की गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.