After Header-1

105 वर्षीय वृद्ध महिला का कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन

देहरादून। दून के हरिराम कोहली मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सकों ने 105 वर्षीय वृद्ध महिला के कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ है और वॉकर के सहारे चल रही है।
कौलागढ़ निवासी बिबता देवी का कुछ दिन पूर्व बाथरूम में गिरने से कूल्हे की हड्डी टूट गयी थी। जिससे वह चल नहीं पा रही थी। परिजनों ने उन्हें हरिराम कोहली मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. तुषार कोहली ने वृद्ध महिला की सफल सर्जरी की। डा. कोहली ने बताया कि वृद्ध महिला की उम्र 105 साल है। गिरने से महिला की कूल्हे की हड्डी टूट गयी थी। इस उम्र में सर्जरी करना सबसे कठिन होता है। इसमें सर्जिकल टाइम और ब्लड का नुकसान होता है।

कूल्हे की रिप्लेसमेंट की सर्जरी में ब्लेंडर्स ज्यादा होता है और रिस्की हो सकता है। बताया कि सर्जरी इस तरह से प्लान की कि कम से कम समय और ब्लड का नुकसान कम से कम हो।

क्योंकि इस उम्र में व्यक्ति के शरीर में खून की मात्रा कम रहती है। महिला के कूल्हे की हड्डी की 20 मिनट में सफल सर्जरी की गयी। की।
अस्पताल वरिष्ठ आर्थो सर्जन डा. हरीश कोहली ने बताया कि डा. तुषार कोहली ने सफल सर्जरी की है। बताया कि अस्पताल में हड्डी रोगों की सर्जरी आधुनिक तरीके से की जाती है। हिप्स बढ़ने के अलावा घुटने, एल्बो रिप्लेसमेंट, शोल्डर रिप्लेसमेंट का इलाज भी अस्पताल में किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.