After Header-1

जम्मू-कश्मीर में जैश-ए- मोहम्मद के दो शीर्ष आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों ने  जैश-ए-मोहम्मद के दो शीर्ष आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बयान जारी करके कहा कि संयुक्त बलों ने दोनों आंतकवादियों को बारामूला के पट्टन इलाके में आज सुबह गिरफ्तार किया।

आतंकवादियों की योजना पंचायत सदस्यों और गैर स्थानीय लोगों को निशाना बनाने की थी। पुलिस ने बताया,”श्रीनगर की ओर आ रहे एक वाहन में दो आतंकवादियों की छिपे होने की खुफिया सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना के 29 आरआर, जेकेपी और एसएसबी की मोबाइल वाहन जांच चौकियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया।

सुरक्षा बलों ने एक तेज रफ्तार टावेरा को रोका तो वाहन रुकते ही चालक और सह-चालक दोनों वाहन से कूदकर भागने गए लेकिन संयुक्त बलों ने दोनों का पीछा किया और दोनों को पकड़ लिया गया।” दोनों की पहचान अकिब मोहम्मद मिर और दानिश अहमद दार के रुप में हुई है।

दोनों सोपोर का रहने वाला है। पुलिस ने कहा,”वाहन की तलाशी लेने पर दो चीनी पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, 10 राउंड गोलियां और दो चीन निर्मित हथगोले और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुई। इसके साथ ही उस वाहने को भी जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों जैश-ए-मोहम्मद के बड़े मॉड्यूल से संबंध रखते हैं और पंचायत प्रतिनिधियों, अल्पसंख्यक सदस्यों और बाहरी लोगों को निशाना बनाना चाहते थे। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों की गिरफ्तारी से उनकी बड़ी साजिशें नाकाम हो गयी। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.