राबड़ी के इफ्तार पार्टी में पैदल ही पहुंचे चाचा नीतीश, चिराग ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

पटन। रमजान के इस पावन माह में  लालू यादव की गैरमौजूदगी में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने सरकारी 10 सर्कुलर आवास पर रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी के आवास पैदल ही आए। लालू परिवार ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

तेजप्रताप से लेकर मीसा भारती राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के साथ काफी देर तक बातचीत की।इफ्तार पार्टी के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है।

नीतीश जैसे ही अपने स्थान पर बैठे चिराग पासवान ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जो लोग चिराग को नीतीश पर हमले करते देखते आए हैं, वे इस दृश्य को देखकर शायद ही अपनी आखों पर विश्वास कर पाए होंगे।

नीतीश ने इफ्तारी ग्रहण की और इस दौरान लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव उनके बगल में बैठे थे। दोनों के नजदीक लालू के परिवार के अन्य सदस्य भी बैठे नजर आए, जिनमें उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी शामिल थीं।इस घटना के बाद उम्मीद के अनुरूप सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया। लोग इसे बिहार में बड़े राजनीतिक उलटफेर का संकेत बताने लगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.