After Header-1

कोरोना से फिर देश में तांडव, दिल्‍ली में एक हजार से अधिक नये केस

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने एक बार फिर देश में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली ने एक दिन में 1,042 ताजा कोविड मामले दर्ज किए गए, जबकि संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो गई। कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर लगाए जाने वाले मास्‍क जिसे हाल ही में हटा दिया गया था उसे कोविड के मामलों में इजाफा होने के बाद फिर से अवश्‍यक कर दिया है।
बिना मास्क के अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसे 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि, निजी कारों में यात्रा करने वालों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। बच्चों के संक्रमित होने की खबरें सामने आने के बाद दिल्ली सरकार स्कूलों पर विशेष ध्यान दे रही है।

छात्रों और कर्मचारियों को थर्मल स्कैनिंग के बिना स्कूलों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, दिल्ली सरकार ने आज स्कूलों के लिए जारी किए गए कोविड-19 दिशानिर्देशों में ये बात कही।

शहर के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली ने सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर 18-59 आयु वर्ग के लाभार्थियों को मुफ्त कोविड एहतियाती खुराक उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। दिल्ली ने सभी कोविड संक्रमित लोगों के नमूनों की जीनोम अनुक्रमण भी शुरू कर दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या कोई नया संस्करण, जैसे कि एक्सई, भारत में फैल गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.