After Header-1

जिले में तीन-तीन स्कूलों को बनाए स्मार्ट स्कूल: डा. धन सिंह

बच्चों के परीक्षाओं में बेहतर तैयारी के लिए हर माह लें टेस्ट

देहरादून।  शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनपद में विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा की।
बैठक में शिक्षा मंत्री ने विद्यालयों में छात्र संख्या, शिक्षकों की स्थति एवं अवस्थापना सुविधाओं के बारे में खण्ड शिक्षा अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शासकीय स्कूलों में शतप्रतिशत शिक्षक, फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय, चाहरदीवारी, पुस्तकालय, खेल अवस्थापना सुविधाएं के साथ ही चपरासी एवं सफाई कर्मी अवश्य हो।
उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल की दशा एवं बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने के लिए प्रयास करने के लिए सुझाव भी प्राप्त किए।
इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारी को जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में तीन-तीन स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाए जाने के निर्देश दिए।
साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं बेसिक सहित संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों की परीक्षाओं में बेहतर तैयारी के लिए प्रत्येक माह टेस्ट लिए जाए। साथ ही बच्चा जिस विषय में कमजोर है ऐसे बच्चों को दक्ष बनाने में प्रयास किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल सती, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एसएस बिष्ट एवं बेसिक राजेन्द्र सिंह रावत सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.