After Header-1

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस-भाजपा ने लंबे समय तक लूटा : केजरीवाल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आप का परचम लहराने की उम्मीद लिये केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस तथा भाजपा ने लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन अब लोगों को ईमानदार सरकार की जरूरत है।
कांगडा जिले में शाहपुर के चंबी मैदान से जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में भी ‘आप’ आने से पहले ऐसे ही हालात थे लेकिन हमने पिछले सात साल में कायापलट कर दी। अब सरकारी स्कूलों में बोर्ड के नतीजे 99 फीसदी आये हैं ।
चार लाख लोग प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों का नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। क्या आप लोग हिमाचल के सरकारी स्कूलों को भी दिल्ली की तरह बनाना चाहते हो तो लोगों को ‘आप’ को मौका देना होगा ।

दिल्ली माडल मतलब ईमानदार सरकार जिसका दूसरे दल मजाक उड़ाते हैं। आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखें। विकास चाहिए तो ‘आप ’को लाना होगा। कांग्रेस और भाजपा ने हिमाचल प्रदेश को लूट लिया है। तीस साल कांग्रेस को दिए, 17 साल भाजपा को दिए, पांच साल आम आदमी पार्टी को दे दो।
अगले पांच साल बाद वोट मांगने नहीं आउंगा। हिमाचल और गुजरात में चुनाव जल्दी करवाने की तैयारी है। इसलिए डरो मत जनता तैयार हो जाओ, चाहे जून में चुनाव करवा लें।

आप के डर से हिमाचल और गुजरात में जल्दी चुनाव करवाने की तैयारी चल रही है।भाजपा व कांग्रेस में सभी बुरे लोग नहीं हैं, कुछ लोग अच्छे हैं, हिमाचल के लोग अच्छे हैं जनता अच्छी है, मेहनतकश लोग हैं, यह नेता बुरे हैं।
हिमाचल के लोगों को लूट लिया। इसलिए भाजपा और कांग्रेस के अच्छे लोगों का आम आदमी पार्टी में स्वागत है। विकास चाहिए तो आम आदमी पार्टी के पास आना, सिर्फ घोषणाएं चाहिए तो इनके पास चले जाना। मैं ईमानदार व्यक्ति हूं, आप ईमानदार पार्टी है। मुझे राजनीति करनी नहीं आती।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 25 हजार सरकारी नौकरियां निकाली हैं, दिल्ली में 12 लाख बच्चों को पांच साल में नौकरियां दी हैं और हिमाचल में पता चला कि एक भी नौकरी नहीं। उन्होंने बिजली फ्री करने की बात की लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नकल मारने का प्रयास किया पर नकल को भी अकल चाहिए। दिल्ली के स्वास्थ्य संस्थानों का बुरा हाल था, आम आदमी पार्टी ने सुधारा है।
अब इलाज फ्री किया है। क्या ऐसा माडल हिमाचल को चाहिए। स्वास्थ्य संस्थान बेहतर हों और मुफ्त इलाज हो। अगर यह सब चाहिए तो आम आदमी पार्टी को लाना होगा।
केजरीवाल दोपहर 12 बजे के करीब गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचे। यहां से वह सीधे चंबी मैदान के लिए रवाना हुए। उनके दौरे के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से जुटे हुए हैं।

गगल हवाई अड्डा में चार्टड फ्लाइट से पहुंचने के बाद केजरीवाल, आप के पदाधिकारी एवं एडवोकेट अमन गुलेरिया साथ शीला में भी कुछ समय के लिए गए थे। शीला चैक से सीधा रैली स्थल में पहुंचे। बताया जा रहा है यहां श्री केजरीवाल की किसी नेता से मुलाकात हुई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.