After Header-1

बंशीधर बने प्रोटेम स्पीकर , दिलाएंगे विधायकों को शपथ

देहरादून। विधानसभा चुनाव के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। विधानसभा प्रभारी मुकेश सिंघल ने इसके आदेश की अधिसूचना जारी कर दी है ।

राज्यपाल की ओर भाजपा के सातवीं बार के विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है जिसके लिए राज्यपाल द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। कुछ दिनों में प्रोटेम स्पीकर को राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। आपको बता दें कि अनुच्छेद 188 के तहत प्रोटेम स्पीकर द्वारा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाती है।

राज्यपाल ने अपने आदेश में कहा है कि बंशीधर भगत जो निर्वाचन क्षेत्र 60-कालाढूंगी से विधान सभा के सदस्य हैं, को उस समय तक के लिए जब तक कि विधानसभा द्वारा अध्यक्ष का निर्वाचन न कर लिया जाय, संविधान के अनुच्छेद-179 के द्वितीय परन्तुक के अधीन रहते हुए, अध्यक्ष का पद रिक्त होने पर, अध्यक्ष पद के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त करता हूँ।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.