युद्धग्रस्त यूक्रेन से स्वदेश वापसी करने वाले छात्रों से मिले योगी

लखनऊ । युद्धग्रस्त यूक्रेन से स्वदेश वापसी करने वाले उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं से सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग में यूक्रेन से वापस लाये गये 50 छात्र छात्राओं से मुलाकात की है। छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री को संकटग्रस्त यूक्रेन के हालात पर अपने अनुभव साझा किये और केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं को यूक्रेन से सकुशल प्रदेश वापस लाया जा सका है। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार यूक्रेन में फंसे अपने एक एक नागरिक की सकुशल स्वदेश वापसी के लिये प्रतिबद्ध है।

आपरेशन गंगा के तहत अब तक 13 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा सका है जिनमें उत्तर प्रदेश के करीब 1400 छात्र छात्रायें शामिल है। मुख्यमंत्री से आज मिलने वाले छात्र छात्राओं में लखनऊ के अलावा गोरखपुर और कानपुर के विद्यार्थी भी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.