After Header-1

पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1.22 लाख का गांजा बरामद

नैनीताल । पुलिस ने गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से 1.22 लाख का गांजा भा बरामद किया गया है। अल्मोड़ा पुलिस ने यह  जानकारी दी है। सल्ट के थाना प्रभारी गोविंद सिंह मेहता की अगुवाई में पुलिस की एक टीम शनिवार रात को मरचूला बैरियर पर जांच कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक मोहित लखचौरा निवासी ग्राम भीमनगर, कुंडेश्वरी, काशीपुर को रोका और जांच की तो उसके पास से 8.181 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद गांजा की कीमत 1.22 लाख रुपये आंकी गयी है। साथ ही आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। पता चला है कि युवक बरामद गांजा को पहाड़ों से खरीदकर काशीपुर तस्करी करने ले जा रहा था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.