After Header-1

काशी विश्वनाथ का राहुल, प्रियंका ने किया दर्शन

वाराणसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया।

दोनों कांग्रेस नेता गाड़ियों के एक काफिले से गोदौलिया चौराहे पर पहुंचे थे। वहां वन वे ट्रैफिक होने के कारण वे पैदल ही मंदिर परिसर पहुंचे। पूजा के बाद प्रियंका ने कहा कि  वे जब भी काशी आते हैं बाबा विश्वनाथ का दर्शन करते हैं।

प्रियंका ने आज संत कबीर से जुड़े स्थल कबीर चौरा में भी दर्शन पूजन किया। बाद में एक ट्वीट में प्रियंका ने कहा कि धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय, माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय।

जिसका अर्थ है- मेहनत का फल समय आने पर ही मिलता है। काशी विश्वनाथ में दर्शन करने के बाद राहुल और प्रियंका पिडरा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनाव सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। इस विधानसभा क्षेत्र से अजय राय कांग्रेसी प्रत्याशी हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.