यूक्रेन प्रकरण पर नोडल आफिसर की तैनाती

पी रेणुका देवी तथा प्रमोद कुमार को सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून । यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर उत्तरखंड सरकार भी वहां फंसे अपने लोगों को लेकर काफी सजह है। दरअसल उत्तराखंड सरकार के पास यूक्रेन गए लोगों का सटीक आंकड़ा नहीं है।

इसलिए सरकार ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से संबंधित जनपदों के लोगों की जानकारी मांगी है ताकि विदेश मंत्रालय को भेजा जा सके। इस क्रम में शुक्रवार को अपर सचिव (गृह) रिद्धिम अग्रवाल की ओर से भी यूक्रेन युद्ध को लेकर नया आदेश जारी किया गया है।

रिद्धिम ने सूचनाओं के संकलन के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों पी रेणुका देवी (7579278144) तथा प्रमोद कुमार (9837788889) को नोडल आफिसर नियुक्त किया है।
अपर सचिव (गृह) रिद्धिम अग्रवाल के मुताबिक दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारी यूक्रेन में फंसे प्रदेश के लोगों के बारे में उनके परिजनों से सूचनाएं संग्रह करेंगे। सूचनाओं को पुख्ता करने के बाद शासन को सौंपने के आदेश दिए गए हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में भ्रामक सूचनाओं की मानीटरिंग की जाए। अफवाहों की रोकथाम के लिए सोशल मीडिया मानीटरिंग यूनिट को भी अलर्ट किया गया है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आदेश भी जारी किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.