After Header-1

प्रधानमंत्री मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से की बात, यूक्रेन संबंधी हालिया घटनाक्रम की दी जानकारी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की।हिंसा को तत्काल रोके जाने की अपील की। दोनों नेताओं के बीच 25 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई।
पीएमओ ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन संबंधी हालिया घटनाक्रम की जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने इस पुराने विश्वास को दोहराया कि रूस एवं नाटो के बीच मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है।

पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा के बारे में भारत की चिंताओं के बारे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भी अवगत कराया और बताया कि भारत उनके सुरक्षित निकास और भारत लौटने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने सहमति व्यक्त की है कि उनके अधिकारी और राजनयिक दल सामयिक हितों के मुद्दों पर नियमित संपर्क बनाए रखेंगे।
भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को आश्वस्त किया कि छात्रों सहित वहां से सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित एवं सही-सलामत वापस लाने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कहा कि पूर्वी यूरोप के इस देश में भारतीयों की सुरक्षा और वहां से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल कर लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.