यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी संग्रह के आदेश

देहरादून । उत्तराखंड से काफी संख्या में लोग काम धंधे के चक्कर में यूक्रेन गये है। लेकिन किसी के बारे में भी सरकार के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। इसलिए सरकार ने सभी जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी करके यूक्रेन गये लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने को कहा है।

ताकि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सकुशल भारत लाया जा सके। साथ ही आदेश में अखबारों में इस संबंध में इश्तहार देने को भी कहा गया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव गृह आर के सुधांशु की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.