आज परिणय सूत्र में बंध जायेंगे फरहान और शिबानी दांडेकर

मुंबई। शादियों का सीजन जोरों पर है। बॉलीवुड के कई मशहूर जोड़ियों की शादी हो रही है। फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर आज खंडाला में विवाह बंधन में बंध जायेंगे। विवाह न तो मराठी रीति-रिवाज से होगी और न ही निकाह होगा, बल्कि यह जोड़ा स्व-लिखित प्रतिज्ञा के जरिए शादी के बंधन में बंधेंगा। दोनों ही अपने विवाह को बहुत ही सरल तरीके से करना चाहते हैं।

शादी के पूर्व की रस्में 17 फरवरी से शुरू हो गयी हैं। मेहंदी और संगीत कार्यक्रम के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी खंडाला में होगी। समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिदवानी, रिया चक्रवर्ती, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन, मेयांग चांग, गौरव कपूर समेत 50 लोगों को आमंत्रित किया गया है। शादी में कौन शामिल होगा, इसकी पुष्टि नहीं की गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.