7 अक्टूबर तक बढ़ाई गई शाहरुख खान के बेटे आर्यन की कस्टडी

मुंबई। ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान को कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया है। इसके साथ ही उनके दो साथी मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की भी कस्टडी 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।

एनसीबी ने अदालत ने 11 दिन की कस्टडी की मांग की थी। मामले की सुनवाई के दौरान शाहरुख के मैनेजर और उनके गार्ड कोर्ट में ही मौजूद थे।

आपको बता दें कि एनसीबी ने रविवार को दावा किया कि उसके पास मुंबई के तट से दूर क्रूज जहाज से जब्त मादक पदार्थ के मामले में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित गिरफ्तार तीनों आरोपियों और मादक पदार्थ तस्करों के बीच संबंध दिखाने के लिये सबूत हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.