CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला: चारा घोटाले में लालू यादव दोषी करार

रांची। लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले मामले में दोषी करार कर दिए गए हैं। विशेष CBI कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने लालू समेत 75 को दोषी करार दिया है। वहीं 24 आरोपियों को साक्ष्‍य के अभाव में बरी कर दिया गया। सीबीआई के जज सुधांशु कुमार शाही की अदालत ने फैसला सुनाया।

हालंकि कोर्ट ने अभी ये नहीं बताया है कि लालू प्रसाद यादव को कितने दिनों की जेल होगी। दशक का सबसे बड़े घोटाले में झारखंड में 53 मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें यह 52वां केस है जिसमें अदालत फैसला सुनाया है।लालू सहित 99 अभियुक्तों के भविष्य का फैसला हो गया है।लालू यादव को दोषी करार किय गया है।लालू यादव के अलावा आरके राणा, जगदीश शर्मा, ध्रुव भागत को भी सीबीआइ कोर्ट ने दोषी पाया है। बाकी 24 लोगों को साक्ष्य जे आभाव में बरी कर दिया गया है।

Leave a Reply