After Header-1

उत्पल पर्रिकर ने बीजेपी की सदस्यता से दिया इस्तीफा , निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

नई दिल्ली। उत्पल पर्रिकर ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।उत्पल गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे है। पणजी निर्वाचन क्षेत्र से उत्पल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है। उत्पल को बीजेपी द्वारा कई दिनों से मनाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन वह पार्टी द्वारा पणजी से टिकट न मिलने से नाखुश थे।

उत्पल पर्रिकर ने कहा कि वे पणजी से चुनाव लड़ेंगे। इसी सीट से उनके पिता मनोहर पर्रिकर लगातार चुनाव जीतते रहे थे। 2019 में उनकी मृत्‍यु के बाद भाजपा ने इस सीट से एटेनासियो बाबुश मॉन्ज्रेट को उतारा था।

बीजेपी ने गुरुवार को गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। जिसमें पार्टी ने उत्पल को टिकट नहीं दिया था। उत्पल पणजी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे थे।
बता दें कि बीजेपी ने उत्पल पर्रिकर को दो सीटों पर चुनाव लड़ने की पेशकश की थी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस संबंध में कहा था कि पार्टी के राष्ट्रीय नेता उत्पल के संपर्क में हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.