After Header-1

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी कोरोना की चपेट में , इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

300×250 ADS-1

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं।  इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।

300×600 ADS-2

ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को ये खबर दी है और साथ ही इस बात की भी उम्मीद जताई है कि वह जल्दी ही ठीक भी जाएंगीं। एक्ट्रेस के इस जानकारी को साझा करते ही उनके फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।

ईशा ने अपने पोस्ट में लिखा है- पूरी सावधानी बरतने के बाद भी मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। मैं सभी कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं और मैंने खुद को अपने घर में क्वारंटीन कर लिया है। मुझे उम्मीद है कि मैं पहले से भी ज्यादा मजबूत बनकर वापस आऊंगी। आप सभी से निवेदन है कि सुरक्षित रहें और मास्क जरूर पहनें।अपना पूरा ध्यान रखें और मास्क को ऊपर करना ना भूलें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.