दिल्ली में 300 से भी ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के चौंकाने वाले आंकड़े हर दिन सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस का विस्फोट दिल्ली के पुलिस कर्मी और सुरक्षा में तैनात जवानों पर हुआ हैं।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में पीआरओ और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल समेत करीब 300 से भी ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अचानक इतनी ज्यादा संख्या में पुलिसवालों के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस के चौंकाने वाले आंकडे़ सामने आये हैं जिसमें पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22 हजार 751 नए नये केस दर्ज हुए हैं। अब कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 15 लाख 49 हजार 730 हो गई है।

24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस से 17 मरीजों ने दम तोड़ा हैं। अब तक दिल्ली में कोरोना वायरस में मौतों का आंकड़ा अब 25 हजार 160 तक जा पहुंचा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.