After Header-1

दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन नहीं, कोरोना नियमों का करे पालन :केजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा की फिलहाल कोई योजना नहीं है। लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने और मास्क लगाने की अपील भी की है।

कोरोना से स्वस्थ होकर केजरीवाल  ने कहा कि कोरोना के इस लहर से घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना नियमों का सख़्ती से पालन करें और मास्क लगाकर ही घरों से निकलें। बहुत जरूरी हो तभी अपने घरों से बाहर निकलें।

उन्होंने कहा कि पूरे देश और दिल्ली में कोरोना बहुत तेजी के साथ फैल रहा है लेकिन ज्यादातर मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। पिछली लहर के दौरान सात मई को बीस हजार कोरोना के मामले आए थे और 341 लोगों की मौत हुई थी लेकिन कल बीस हजार मामले आए और सात लोगों की मौत हुई है।

मई में बीस हजार बेड अस्पताल में भरे थे लेकिन कल मात्र 1500 बेड अस्पताल में भरे हैं। उन्होंने कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। मास्क पहनना सबसे अनिवार्य है। अगर आप मास्क पहनकर निकलेंगे तो लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। सरकार की लॉकडाउन लगाने की अभी कोई मंशा नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार की कम से कम प्रतिबंध लगाने की कोशिश में है ताकि लोगों की रोजी रोटी चलती रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.