After Header-1

पिछले 24 घंटे में 146.70 लाख लगाये गये टीके

नयी दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देश भर में 99 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 146.70 करोड से अधिक हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 99 लाख 27 हजार 797 कोविड टीके लगाये गये हैं।

इसके साथ ही एक अरब 46 करोड़ 70 लाख 18 हजार 464 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 37379 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 71 हजार 830 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.49 प्रतिशत है।

दैनिक संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत हो गयी है। कोविड के नये रूप ओमिक्रॉन से 23 राज्यों में 1892 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 568, दिल्ली में 382 और केरल में 185 मामले हैं।

ओमिक्रॉन के संक्रमण से 766 व्यक्ति उबर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 11007 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 43 लाख छह हजार 414 लोग कोविड से उबर चुके हैं।

स्वस्थ होने की दर 98.13 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख 54 हजार 302 कोविड परीक्षण किए गये हैं और अभी तक कुल 68 करोड़ 24 लाख 28 हजार 595 कोविड परीक्षण किए हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.