पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने दी कपूर साहब को श्रद्धांजलि

देहरादून। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरवंश कपूर के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर है। स्वर्गीय कपूर के आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दिवंगत कपूर के आवास पर पहुंच कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि कपूर साहब बड़े भाई के समान थे। वे मार्ग दर्शक भी थे। भाजपा को उत्तराखंड में मजबूत करने में कपूर साहब ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की । इधर सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि करने का निर्णय लिया है। साथ ही सरकार ने यह आदेश भी जारी किया है कि जिस जनपद में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी, वहां के सभी सरकारी दफ्तर आज बंद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.