After Header-1

त्रिवेंद्र ने बिपिन रावत के निधन को अपूरणीय क्षति बताया

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही जनरल रावत के निधन को देश और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल विपिन रावत,उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य अधिकारियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

त्रिवेंद्र ने कहा कि देश की सुरक्षा में जनरल रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए उनके द्वारा लिए गए निर्णय युगों-युगों तक याद किए जाएंगे। वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे और परिश्रम के बल पर सेना के सर्वोच्च पर पर पहुंचे थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.