देश ने बहादुर शेर खो दिया : तीरथ

देहरादून। सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सहित 14 अधिकारियों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

तीरथ ने कहा कि विपिन रावत के निधन से देश ने एक बहादुर शेर खो दिया है। विपिन रावत की चर्चा करते हुए तीरथ ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए दो बार विपिन रावत से उनकी मुलाकात हुई थी। वे जिन्दा दिल नेक इंसान थे।

विपिन रावत ने न केवल उत्तराखंड का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। तीरथ ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि पूरे देश को इस महान सपूत पर गर्व रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.