कैबिनेट मंत्री रेखा के साथ अभद्रता, पुलिस निष्क्रिय

देहरादून। कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर से विधायक रेखा आर्या से कुछ लोगों ने अभद्रता की। इस मामले में रेखा आर्य के सुरक्षा अधिकारी ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट में 10-12 अज्ञात लोग नामजद है। घटना अल्मोड़ा के सोमेश्वर विस क्षेत्र के पत्थरकोट गांव की है।

रेखा आर्य हवालबाग विकासखंड के पत्थरकोट गांव में विवाह समारोह से लौट रही थीं, तभी उनके साथ अभद्रता की गई। उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोका गया।

इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ गाली गलौज भी की। कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद लोगों से भी धक्का-मुक्की की गई। राजस्व उपनिरीक्षक कृष्णा सिंह स्यालकोटी की तहरीर के आधार पर मारने की धमकी, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.