समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी सुगंध लांच की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी सुगंध लांच की है। कन्नौज के इस इत्र में 22 राज्यों से इकट्ठा किये गये प्राकृतिक इत्रों का इस्तेमाल किया गया है।

यह साल 2022 के होनेवाले विधानसभा चुनाव का संकेत करता है। इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को परेशान करने के लिए नोटबंदी की गई। यूपी में भ्रष्टाचार ने सारी सीमाएं तोड़ दी है। 2022 में बदलाव होकर रहेगा।

इससे पहले अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनाव ना लड़ने की सलाह दी थी। अखिलेश ने कहा, “अब सीएम को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, क्योंकि वो जा रहे हैं।” उन्होंने ये भी कहा कि मेरी पार्टी मेरे चुनाव लड़ने का निर्णय लेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.