After Header-1

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए हैं। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले डाफी बाई पास के समीप एक पिकअप अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई।इस हादसे  चार महिलाओं की मौत हो गई है। 19 से अधिक लोगों के जख्मी हुए  है।

घायलों का कहना है कि ड्राइवर को अचानक नींद आ गई। जिसपर उसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी अनुसार सभी यात्री दीपावली और छठ के लिए बरेली से बिहार और औरंगाबाद स्थित अपने घर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक ये सभी बरेली से निकले थे और ये लोग रोड बनाने का काम करते थे। साथ ही बताया गया कि पिकअप पर कुल नौ परिवारों के 25 लोग सवार थे। ये लोग दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए किराए के पिकअप से अपने घर जा रहे थे।

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची लंका थाना पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.