CM ने दी शहीद जवान को श्रद्धांजलि, हादसे में घायल हुआ था जवान

देहरादून : गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए ग्राम धनौरी, रुड़की निवासी भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी के घर पर CM पुष्कर सिंह धामी ने जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

सीएम ने कहा कि सरकार लगातार शहीदों के परिवारों और सैनिकों के परिवारों के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्रा एवं सुरेश राठौर ने भी शहीद जवान सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.