After Header-1

केदारनाथ: तीर्थ पुरोहित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी का विरोध 

देहरादून : केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहित, हकधारी महापंचायत समिति ने पांच नवम्बर को यहां पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने की घोषणा की है।

तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार तीर्थ पुरोहित समाज का अपमान कर रही है, इसलिए तीन नवंबर को केदारनाथ कूच किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो पांच नवंबर को प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध किया जाएगा।

केदारनाथ : सुबोध उनियाल का पुरोहितों ने किया स्वागत 

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पत्नी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने स्वागत किया। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से बात करने के बाद मन्दिर में पूजा अर्चना की।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुये सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके दायित्व समझाने के साथ सम्बन्धित ड्यूटी दे दी गईं।

देवस्थानम बोर्ड के सीईओ तथा गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने केदारनाथ पहुंचकर प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी मनुज गोयल के साथ चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  मोदी केदारनाथ पुनर्निर्माण के पहले चरण में पूरे हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण और दूसरे चरण में लगभग 120 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों का भूमि पूजन तथा शिलान्यास करेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.