After Header-1

फिल्म गणपत में अमिताभ बच्चन निभायेंगे टाइगर श्राफ के पिता का किरदार 

मुंबई। अमिताभ बच्चन फिल्म गणपत में निभायेंगे टाइगर श्राफ के पिता का किरदार। टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गणपत’ को लेकर चर्चा में हैं।

विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सैनन भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

चर्चा है कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के पिता का किरदार अमिताभ बच्चन निभाते नजर आ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘गणपत’ में एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म में दिखाया जाएगा कि उनके आनस्क्रीन पिता भी अपने शुरुआती दिनों में एक बॉक्सर थे।

यदि सब कुछ सही रहा तो अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ पहली बार आनस्क्रीन बाप-बेटे की भूमिका में दिखाई देंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.