केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों ने महिला को सुनाई खरी खोटी, महिला ने पहने थे कम कपड़े

कम कपड़ों में महिला के दोस्त ले रहे थे तस्वीरे, देखें वीडियो-

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां कुछ लडक़े अपनी महिला मित्र के साथ घूमने आये थे।

देखें वीडियो-

इस दौरान महिला ने कम कपड़े पहने हुए थे और मंदिर के पास उसके दोस्त उसकी तस्वीर ले रहे थे, जिससे तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश भडक़ गया और उन्होंने तीर्थयात्रियों को जमकर खरी खोटी सुनाई, जिसके बाद यात्रियों ने उनसे माफी मांगी और महिला ने अपनी जैकेट पहन ली।

तीर्थपुरोहितों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैला दिया है, जिसके बाद से लोग यात्रियों की आलोचना कर रहे हैं।
बता दें कि केदारनाथ धाम में बर्फवारी के साथ ही बारिश भी जमकर हो रही है। ऐसे में धाम का वातावरण काफी ठंडा हो गया है।

ठिठुरन बढऩे से जहां तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कुछ महिला तीर्थयात्री कम कपड़ों में केदारनाथ पहुंचकर फोटो ले रहे हैं। ऐसे में तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश बना हुआ है।

मंगलवार को एक महिला तीर्थयात्री अपने कुछ दोस्तों के साथ केदारनाथ धाम पहुंची। यहां पहुंचने के बाद महिला ने अपना जैकेट निकाल दिया और उसके दोस्त उसकी तस्वीरें लेने लगे। यह देखकर तीर्थ पुरोहित आक्रोशित हो गए।

उन्होंने पास जाकर महिला और उसके दोस्तों को समझाया कि धार्मिक स्थलों में इस तरह से व्यवहार किया जाना सही नहीं है। इसके बावजूद भी यात्री नहीं माने तो तीर्थ पुरोहितों ने फेसबुक पेज से लाइव वीडियो बनाना शुरू किया।

तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, हिमांशु तिवारी, रमाकांत शुक्ला, कुलदीप ने कहा कि धार्मिक स्थलों को कुछ लोगों ने घूमने-फिरने का अड्डा बना दिया है और यहां आकर अद्र्धनग्न अवस्था में तस्वीरें ली जा रही हैं। यह धार्मिक संस्कृति का घोर अपमान है। धर्म स्थलों को बर्बाद किया जा रहा है। धाम में भारी ठंड पड़ रही है और कुछ लोग यहां आकर अद्र्धनग्न अवस्था में तस्वीरे लेकर धर्मिक स्थलों को बदनाम करने में लगे हैं।

तीर्थ पुरोहितों ने यात्रियों को जमकर खरी खोटी सुनाई, उसके बाद यात्रियों की ओर से माफी मांगे जाने पर मामला शांत हो पाया। तीर्थ पुरोहितों द्वारा फेसबुक पेज से बनाई गई यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस तरह के लोगों के खिलाफ जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.